Tuesday, 22 September 2015

और बताओ’ व ‘सूर्यवंशम’ से मिलेगा छुटकारा

पब्लिक डिमांड को देखते हुए मार्केट में इन दिनों कुछ नए प्रोडक्ट और एप्स आए हैं। 1. सूर्यवंशम फिल्टर पिन आप टीवी पर खासतौर से सूर्यवंशम फिल्म बार-बार देखकर पक चुके हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब बाजार में एक ऐसी टीवी पिन आई है, जिसे टेलीविजन में लगाने से सूर्यवंशम फिल्म ब्लॉक हो जाएगी। 2. ऑनियन स्प्रे अभी तक लोग मुंह से आ रही प्याज की और शरीर से आ रही पसीने की बदबू को दूर करने के लिए परफ्यूम स्प्रे करते थे। जब से प्याज की कीमत आसमान छू रही हैं, इसकी बदबू खुशबू में शुमार हो गई है। ऑफिस या पार्टी में जाने से पहले अपने मुंह में ऑनियन स्प्रे कर लीजिए, लोग समझेंगे आप ने प्याज खाई है। 3. रिपीट मैसेज ब्लॉकर ये एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने से व्हाटसएप या मैसेंजर पर आ रहे रिपीट मैसेज, पिक्चर या वीडियो ब्लॉक हो जाएंगे। जिस मैसेज में लिखा होगा, ‘मार्केट में नया है’ उसे भेजने वाले के मोबाइल में वायरस भेज देगा।  4. ‘और बताओ’ बैन एप एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग फोन पर लंबी बात करते हैं, उस बात में करीब 73.52 फीसदी बात ‘और बताओ’ व ‘और क्या खास’ होती है। इससे फोन का बिल बेवजह बढ़ता है। इसके लिए ‘और बताओ बैन’ एप लॉन्च की गई है, जो फोन पर बात करने के दौरान तीन बार से ज्यादा ‘और बताओ’ या ‘और क्या खास’ बोलने पर फोन को अपने आप कट कर देगा। इस एप को कुछ ही दिन में हजारों बॉयफ्रेंड्स से डाउनलोड किया है।

Unknown

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment

 
biz.