एक पत्नी बड़ी शक्की थी। जब भी कहीं से उसका पति घर लौटता, तो वह उसकी जांच-पड़ताल करती। अगर पति के कपड़ों पर कोई बाल भी दिखाई दे जाता तो वह आसमान सिर पर उठा लेती। एक बार पति के कपड़ों पर बाल का नामोनिशान न देखकर भी वह फूट-फूटकर रोने लगी। बोली- तो अब गंजी औरतें भी...!!! --------- मम्मी ने बच्चे को जमकर डांट लगा दी... अब बच्चा गुस्से में था...और पापा के पास जा पहुंचा...! बच्चा: पापा आपने मम्मी में क्या देखा जो उन्हें पसंद कर लिया.... पापा: बेटा उनके गाल पर छोटा सा प्यारा सा तिल.. बच्चा: ओह्ह्ह..!! पापा कमाल है... आपने इतनी छोटी सी चीज के लिये इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment