गलत दुकान एक बार संता परफ्यूम की दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से बोला, ‘आज मैं गर्लफ्रेंड के घर डिनर पर जा रहा हूं। उसे गिफ्ट में देने के लिए कोई परफ्यूम दे दो।’ एक परफ्यूम मिलने पर संता फिर बोला, ‘अच्छा, एक और परफ्यूम दे दो। उसकी बहन भी बड़ी खूबसूरत है, उसे दूंगा।’ थोड़ी देर में फिर बोला, ‘अच्छा एक और दे दो। गर्लफ्रेंड की मां भी अभी काफी जवान है। एक उन्हें भी दे दूंगा। बहुत पैसा है उनके पास इसलिए सबको लाइन में रखा है।’ संता गर्लफ्रेंड के घर डिनर पर पहुंचा और जैसे ही लड़की के पापा आए वह सिर झुकाकर बैठ गया। गर्लफ्रेंड ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि तुम इतने शर्मीले हो।’ संता ने जवाब दिया, ‘मुझे भी कहां पता था कि तुम्हारे पापा की परफ्यूम की दुकान है!’ ---------------------- संता- "मैंने अपनी वाईफ को 12वीं पास करवाई, फिर, बी. ए, .फिर एम .ए और उसकी सरकारी जॉब लगवा द! अब क्या करू?" बंता- "अच्छा लड़का देख कर शादी कर दे!"
Tuesday, 22 September 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment