चोर : तुम्हारी जेब में जो कुछ है फटाफट निकाल दो! छगन : भाईसाहब, ऐसा मत कीजिए। अगर मैं खाली जेब लेकर घर गया तो मेरी बीवी मुझे कच्चा चबा जाएगी! चोर : और अगर मैं खाली हाथ घर पहुंचा तो मेरी बीवी क्या मुझे तल के खाएगी? ---------------------------- कामवाली : मैडम अब तो साहब की तन्ख्वाह बढ़ गई है। मेरे भी पैसे बढ़ा दो न। मैडम : तुम्हें कैसे पता कि उनकी सैलरी बढ़ गई। कामवाली : अरे साहब आज ही एक किलो प्याज लेकर आए हैं न। अमरजीत कौर --------------------------- दो पागल छत पर सो रहे थे। अचानक बारिश होने लगी। पहला बोला चल, ‘अंदर चलते हैं। आसमान में छेद हो गया है।’ इतने में बिजली कड़की। दूसरा पागल : चल सोजा लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं। ----------------------- पैसा बिस्तर दे सकता है... नींद नहीं.. पैसा भोजन दे सकता है... भूख नहीं.. पैसा अच्छे कपड़े दे सकता है... सुंदरता नहीं.. पैसा ऐशो आराम के साधन दे सकता है.. सुकून नहीं.. इसलिए आप सभी अपना अपना पैसा मेरे नाम ट्रांसफर करें और संन्यास ले लें!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment