छगन का ससुराल में चिकन खाने का मन हुआ। छगन : अरे साली साहिबा, मुर्गे की टांग कहां गई? साली : जी मुर्गा लंगड़ा था। छगन : और दिल यानी कलेजा? साली : वो तो मुर्गी ले गई। छगन : और दिमाग? साली : अरे जीजू, वो शादीशुदा था न, तो दिमाग कैसे होगा? छगन ने मंगलू को दावत पर बुलाया। दावत में चिकन बना था। मंगलू : यार चिकन तो बहुत बढ़िया बना है, पर थोड़ा अजीब सा स्वाद क्यों लग रहा है। छगन : बनाते हुए मुर्गे की टांग जल गई थी तो थोड़ी बोरोलीन लगा दी। मोनू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया। मोनू ने गिलास में घूम रहे एक कीड़े को मार दिया। यह देख गर्लफ्रेंड चिल्लाई, ‘कितने निर्दयी हो। मैं तो इतनी सेंसिटिव हूं कि एक चींटी भी मुझ से मर जाए तो दुःख होता है।’ तभी वेटर आ गया। वेटर : मैडम आर्डर? गर्लफ्रेंड : भैया एक चिकन ले आओ!
Tuesday, 22 September 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment