पकाऊ चौका चिंटू : यार पत्नियां मायके जाकर रोज फोन क्यों करती हैं? गोलू : वैरी सिंपल, ताकि पतियों को याद रहे कि मुसीबत टली नहीं है, फिर आने वाली है। गब्बर : अरे ओ सांभा। कितना इनाम रखे है रे सरकार हम पर? सांभा : सर्विस टैक्स के साथ बताऊं या वैट के साथ बताऊं? बाबा : जो-जो स्वर्ग जाना चाहता है वह अपने हाथ ऊपर करे। छगन की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया। बाबा : क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते? छगन : बाबा, ये दोनों चली जाएंगी तो यहीं स्वर्ग हो जाएगा। एक शराबी ने अपने दोस्त से उदास स्वर में कहा, ‘मेरी बीवी ने मुझे नोटिस दिया है कि अगर मैंने शराब नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़कर चली जाएगी।’ दोस्त : यह तो सचमुच बहुत अफसोस की बात है। शराबी : हां भली औरत है, बहुत याद आया करेगी उसकी।
Monday, 21 September 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment