भक्त ने प्रसाद में एक प्याज चढ़ाया तो भगवान गणेश चकित रह गए। भक्त ने दूसरा प्याज चढ़ाया, फिर तीसरा। गणेशजी भावुक होने लगे। लेकिन भक्त रुका नहीं, चौथा, फिर पांचवां प्याज। गणेशजी ने भक्त को रोक लिया, ‘बस कर पगले, अब रुलाएगा क्या?’ सुधीर राय गोलू (पिंकू से) : पता है वो लड़की मेरी बहुत इज्जत करती है। पिंकू : अच्छा कैसे पता? गोलू : कल ही बोली मुझसे... मैं तुम्हारी तरफ थूकूं भी नहीं। कपिल सोनी एक आदमी ठंड लगने से लगातार कांप रहा था। उसके लड़के ने डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर : क्या हुआ? लड़का : डॉक्टर साहब बीमारी का तो पता नहीं पर बापू सुबह से वाइब्रेशन मोड पर चल रहे हैं। शिवांगी नायक राकेश (अशोक से) : यार ये बीवियां हमें चैन से जीने भी नहीं देतीं। अशोक : हां यार और लंबी उम्र के लिए इतने व्रत रखती हैं और चैन से मरने भी नहीं देतीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment