Wednesday, 29 July 2015

लाल बत्ती पर हॉर्न बजाते ही उड़ जाएगी कार

माउंटेन व्यू/नई दिल्ली। भारतीयों की अति व्यस्तता को देखते हुए गूगल कंपनी ने अपने एक नए इनोवेशन की घोषणा की है। गूगल ने कहा है कि वह ऐसी कार बनाने जा रही है जो लाल बत्ती पर हॉर्न बजाते ही हवा में उड़कर चौराहा क्राॅस कर लेगी। गूगल को यह आइडिया उसकी कंपनी में काम करने वाले भारतीय मूल के इंजीनियर रवि शर्मा ने दिया।
 
रवि ने अपने इस आइडिया का खुलासा करते हुए से कहा, “दुनिया में हम भारतीयों के पास सबसे कम समय होता है। खासकर हमें जब भी ट्रैफिक सिग्नल की लाल बत्ती पर रुकना पड़ता है तो हमारे पास समय में और भी कमी हो जाती है। यह सब साइंटिफिक है। इसी फ्रस्टेशन में कार वाला बार-बार हॉर्न बजाकर आगे वाले को उड़कर सिग्नल क्रॉस करने का संकेत देता है।
तब आगे वाला कहता है कि इतनी ही जल्दी है तो तुम उड़कर सिग्नल क्रॉस कर लो। बस यही से मेरे दिमाग में यह आइडिया आया।” यह पूछे जाने पर कि क्या हवा में उड़ने वाली बाइक भी बनाई जाएगी, तो रवि ने कहा, “इस पर भी हमने विचार किया, लेकिन फिर हमें लगा कि बाइक पर हमारा आइडिया फेल हो जाएगा।
 
बाइक वालों के पास तो इतना भी समय नहीं रहता है कि वे बटन दबाकर उड़े और फिर जमीन पर आए। उनके लिए हर सेकंड कीमती होता है। तो समय बर्बाद नहीं करते हुए वे ट्रैफिक में कहीं न कहीं से जगह बनाते हुए यूं ही चौराहा पार कर लेते हैं।

जब पति ने कहा पत्नी से अपना फटा हुअा मुंह बंद रखने को

शराबी पति और उसकी पत्‍नी...   एक आदमी एक खुली सड़क पर बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था, तभी पुलिस वाले ने उसे रोक दिया और गाड़ी से बाहर आने को कहा,   "क्या आपको इस बात का एहसास है कि आप 60 kmph क्षेत्र में 90 kmph की रफ़्तार से गाड़ी चला रहे हैं आपने स्पीड लिमिट के नियम को तोड़ा है।" गाड़ी वाले ने कहा, "सर ऐसा कभी नहीं हो सकता मैंने कोई स्पीड लिमिट का नियम नहीं तोड़ा है मैं तो धीरे से गाड़ी चला रहा था।" गाड़ी के अन्दर से उसकी पत्नी ने कहा, "आप ने तोड़ा है, मैं कब से आपसे कह रही हूं कि गाड़ी की स्पीड कम रखो।" पुलिस वाले ने कहा, "मैंने एक चीज और नोट की कि तुमने सीट बेल्ट भी नहीं पहन रखी थी, जब तुमने मुझे देखा, तब तुमने इसे बांधा।"  आदमी बोला, "नहीं सर ये सच नहीं है, मैं हमेशा ही सीट बेल्ट पहनता हूं।"  अन्दर से पत्नी ने कहा, नहीं मैं तुम्हें हमेशा कहती हूं कि बेल्ट पहन लो पर तुम नहीं पहनते। गाड़ी वाले ने गुस्से में गाली देते हुए कहा, "क्या तुम थोड़ी देर के लिए अपना फटा हुआ मुंह बंद नहीं रख सकती।"  पुलिसवाला उस आदमी के पत्नी के प्रति ऐसे व्यवहार को देखकर चकित रह गया, इसलिए वो उसकी पत्नी की तरफ घूम गया और पूछने लगा," मैडम क्या आपके साथ हमेशा ये ऐसा ही व्यवहार करते हैं?"  उसकी पत्नी ने कहा ने कहा, "जी अक्सर तो नहीं! पर सर जब ये शराब पी लेते हैं तभी ऐसे हो जाते हैं।

जब एक परिवार की औरत को पहली बार मिला शीशा, तो हुआ कुछ ऐसा

बहुत पुरानी बात है..,.. एक आफ्रीकन अपने परिवार के साथ घोर जंगल में रहता था.... उन लोंगों ने कभी शीशा(मिरर) नहीं देखा था.. एक दिन उसे एक शीशा मिल गया.... उसमें खुद को देखकर उसने सोचा की ये उसके बाप की तस्वीर है और उसे अपने घर ले जाकर रोज़ उससे अकेले में बातें करने लगा! इस बात से उसकी बीवी को शक हुआ??, एक दिन जब उसका पति बाहर गया हुआ था, पत्नी ने चुपके से शीशा निकाल कर देखा... शीशे में अपनी शकल देखकर वह बोली "अच्छा तो ये है वो कलमुंही?" उसने शीशा ले जाकर अपनी सास को दिखाया, तो सास बोली चिंता मतकर शुकर मना की बुढढी है जल्दी ही मर जाएगी...... ----------- क्लास में हिन्दी का पीरियड चल रहा था। शिक्षक ने पूछा - "कविता" और "निबंध" में अंतर स्पष्ट करो। एक छात्र ने उत्तर दिया - प्रेमिका का एक शब्द भी कविता के बराबर लगता है, और पत्नि का एक शब्द निबंध के बराबर होता है। शिक्षक आज तक सोच रहा है, कि, इसकी तो अभी शादी नहीं हुई, फिर इसे इतनी बड़ी बात पता कैसे हुई?

जब संता ने सुनाया बंता को 1857 की लड़ाई का किस्सा

संताः मेरे दादा ने 1857 की जंग में दुश्मनों की टांगें काट दी थीं।  . . . बंताः गर्दनें क्यों नहीं काटीं?  . . . संताः वे पहले ही कट चुकी थीं!!! ............... टीचर बंता के बेटे चिंटू से: तीन ऐसी जगह बताओ, जहां इंसान मरता नहीं। चिंटू: स्वर्ग, नरक और... . . . . . . . स्टार प्लस...!!! ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, एक बार जंगल में शेर की शादी हो रही थी। सभी जानवर शादी में इन्वाइटेड थे। सभी जाकर शेर को विश कर रहे थे, लेकिन स्टेज के नीचे खड़े रहकर दूर से ही।  थोड़ी देर बाद चूहा आया और स्टेज पर चढ़कर शेर से हाथ मिलाकर उसे विश करने लगा... शेर दहाड़ते हुए चूहे से बोला: तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे स्टेज पर आकर विश करने की? सब मुझसे डरते हैं! यहां तक कि चीते ने भी मुझे स्टेज के नीचे खड़े रहकर ही विश किया। तुम स्टेज पर कैसे आ गए?? . . . . चूहा: ओ बस कर यार, शादी से पहले मैं भी शेर ही था

जब लड़की ने की दादी से मनचले लड़कों की शिकायत

लड़की- दादी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं।  दादी- बहानेमत बनाओ। मैं भी उसी रास्ते से रोज बाजार जाती हूं, मुझे तो कोई नहीं छेड़ता!  *** लड़की- क्या तुम मेरी जिंदगी में चांद बनना पसंद करोगे?  लड़का- हां...हां...जरूर!  लड़की- तो जितना दूर चांद है उतनी दूर भाग जाओ यहां से!  *** पिता- तुमने आजतक कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो?  बेटा- एक बार आपके सिर के नीचे तकिया लगया था। भूल गए?

क्योंकि सनी लियोनी ने गाया है, ‘ये दुनिया.. ये दुनिया पित्तल दी

टीचर: बताओ अगर एक छोटा ग्रह पृथ्वी से टकरा जाएगा तो क्या होगा?  सोनू: टन-टन की आवाज आएगी।  टीचर: क्यों? पप्पू: क्योंकि सनी लियोनी ने गाया है, ‘ये दुनिया.. ये दुनिया पित्तल दी.. पित्तल दी..’  --------- गोपाल: यार! मैं जो भी काम शुरू करता हूं, मेरी बीवी बीच में जाती है।  सोहन: तू ट्रक चला कर देख, शायद किस्मत साथ दे दे!  *** बॉस: ऑफिस आने में देर कैसे हुई?  पिंकू: ऑफिस आने में 30 मिनट लगे, आने के लिए हिम्मत जुटाने में 70 मिनट।    *** चंपू : यार एक लड़की मुझे तीन बार रिजेक्ट कर चुकी है। फिर से कैसे प्रपोज करूं?  गोलू- फिर से प्रपोज? तू लड़की पटा रहा है या एंट्रेंस एग्जाम दे रहा है।

अगर कीड़े-मकोड़े और जानवर फेसबुक पर होते तो स्टेटस कुछ ऐसे होते

एफबी पर इनके स्टेटस सुअर- आज मैं पत्नी के साथ इंदौर के पोट्टी रेस्टोरेंट में हूं छुट्टी जो है। बकरा- अलविदा दोस्तों, अगले जन्म में फिर मिलेंगे- सीधे कसाई की दुकान से। बंदर- काश हमारे पास भी पैंट होता तो लोग हमें इंज्जत से देखते। छिपकली- आज एक पति-पत्नी के बेडरूम की दीवार पर चिपककर रोमांस और लड़ाई होते देख रही हूं। चींटी- आजकल मिठाईवाला भी नकली मिठाईयां बनाने लगा है, देखो मुझे लूज मोशन हो गए। कॉकरोच- आज फिर किसी के पैर के नीचे आते-आते बचा, बड़ी खतरनाक है मेरी जिंदगी। आई लव डेंजर्स...  बिल्ली- मेरा सातवां बच्चा पूछ रहा है कि उसके पापा कौन हैं। अब मैं उसे क्या जवाब दूं?  मच्छर- मैं एचआईवी पॉजिटिव हो गया। प्लीज आप खून टेस्ट करने के बाद ही किसी को काटें।  मुर्गा- कल अगर मैं स्टेटस अपडेट करूं तो समझ लेना मेरा चिकन तंदूरी बन गया है।  कबूतर- आज फिर निशाना चूक गया, कार का ग्लास बच गया। कुत्ता- आजका अचीवमेंट, एक नया टायर और नया खंभा।    हाथी- कल स्साले गन्ने ज्यादा खा लिए थे, तो कब्ज हो गई, पेट साफ ही नहीं हो रहा।

संता के घर में आग लग गई

संता के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी काफी सामान जल गया।
एक ने पूछा- तुमने फायर ब्रिगेड को फोन क्यों नहीं किया?
संता- मैंने आठ बार मिसकॉल किया, उधर से जवाब ही नहीं आया।

कटोरी लेकर खड़ा रहता है

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से- अमीर से अमीर आदमी भी मेरे पिताजी के आगे कटोरी लेकर खडा रहता है।
गर्लफ्रेंड- फिर तो तुम्हारे पिताजी बहुत अमीर होंगे।
लड़का- नहीं वह गोलगप्पे बेचते हैं।

सबसे महान वैज्ञानिक... आलिया भट्ट

सर ने क्लास में पूछा:
एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
लड़का: आलिया भट्ट!
सर: छड़ी हाथ में लेकर बोले
...
...
...
...
यही सीखे हो आज तक? 
दूसरा: ये तोतला है सर
...
...
...
...
आर्यभट्ट बोल रहा है।

लड़का लाया चांद

लड़की: क्या तुम मेरे लिए चांद ला सकते हो?
लड़का गया और हाथ में आइना छिपाकर ले आया। उसने लड़की से आंखें बंद करने को कहा, और आइने को लड़की के हाथ पर रख दिया।
लड़का: अब आंख खोलो।
लड़की (इमोशनल होते हुए): How Romantic! तुम्हें मेरा चेहरा चांद जैसा लगता है?
लड़का: नहीं, मैंने तो आइना इसलिए रखा था, ताकि तू देख सके कि जिस थोबड़े से चांद मांग रही है, उसे कभी आइने में देखा भी है?

पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करती है!

रीमा- मेरे पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करती थीं।
मोहल्ले में जब भी किसी लड़की की शादी होती तो मेरे, गाल खींचकर कहती 'अब तुम्हारी बारी है'।
लेकिन मैंने उनकी ये आदत छुड़वा दी।
सीमा- कैसे...?
रीमा- मोहल्ले में जब कोई मर जाता...'
तो मैं उनके गाल खींचकर कहती 'अब आपकी बारी है...'

जले पे नमक

मां: बेटा..हाथ जल गया..जरा टूथ पेस्ट तो लाना…..
.....
.....
संता: नहीं मां, मेरे टूथ पेस्ट में नमक है, दुनिया वाले सोचेंगे, बेटे ने जले पे नमक छिड़क दिया…

पड़ोसन के साथ फिल्म

पत्नी - कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति - क्या करूं, तुम तो जानती हो, आज-कल फैमिली के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं!

Saturday, 18 July 2015

एक मां की रिक्वेस्ट को इतना फॉरवर्ड करो कि मैसेज बेटे तक पहुंच जाए

एक मां की रिक्वेस्ट है, प्लीज इसे इतना फॉरवर्ड करो कि ये मैसेज उसके बेटे तक पहुंच जाए, ‘बेटा जब घर आओ तो एक किलो प्याज लेते आना।’ अक्षय, ग्वालियर *** अगर सटीक निशाने के साथ अपने बेटे को चप्पल फेंक कर मारना ओलिपिंक खेलों में शामिल होता तो कसम से दुनियाभर के मेडल भारतीय माताएं झटक लेतीं। विवेक जैन *** भारतीयों के अनुसार वाहनों का माइलेज दिनों की संख्या में मापा जाता है। ‘परसों तो भराया था, दो दिन में कैसे खत्म हो गया?’ मोहम्मद परवेज़ *** सवाल : बीवी अगर पति को वॉट्सएप पर ब्लॉक कर दे, तो इसे क्या कहेंगे? जवाब : इलेक्ट्रॉनिक तलाक! दीपक श्रीचंद जैसवानी *** बेशक हम कितने भी बड़े ज्योतिष क्यों न बन जाएं, पर एक बात आज भी पता नहीं लगा पाते कि आज काम वाली बाई आएगी या नहीं। - एक दु:खी ज्योतिषी।

जब ससुराल गए छगन ने करवाई 20 दिन तक जमकर खातिरदारी

छगन शादी के बाद पहली बार ससुराल गया। 20 दिन तक खूब खातिरदारी करवाने के बाद उसे लगा कि अब वापस लौटा जाना चाहिए। खातिरदारी करते-करते परेशान हो चुकी सास को बड़ी खुशी हुई। नेग देते समय सास ने छगन का तिलक लगाने का उपक्रम किया। छगन (सास से) : मुंह किस तरफ करूं? सासू मां (चिढ़कर) : अपने घर की तरफ। अब्दुल रहमान, भोपाल *** गोलू (मेवालाल से) : आपका फेवरेट मौसम कौन सा है? मेवालाल : बरसात। गोलू : रोमांटिक हो मतलब। मेवालाल : नहीं, डॉक्टर हूं। बरसात में बहुत फायदा होता है।

भैंस भी मंजन करती है! यकीन न हो तो खुद ही जान लीजिए

शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई। लड़की के ससुर ने उसे भैंस को घास डालने के लिए कहा। भैंस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई तो ससुर ने पूछा, ‘क्या हुआ बहू?’  लड़की : जी भैंस अभी कोलगेट कर रही है। रिंकू शर्मा, रायपुर *** बैंक लूटने के बाद डाकू : तुमने कुछ देखा? क्लर्क : हां, देखा। डाकू ने क्लर्क को गोली मार दी और फिर एक और आदमी से पूछा : तुमने कुछ देखा? आदमी : नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है!

जब शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से कहनी चाही दिल की बात

कितने भाई-बहन? प्रेमी-प्रेमिका गार्डन में मिले। प्रेमी ने प्रेमिका का हाथ अपने हाथ में लिया और बोला, ‘जानूं, हम शीघ्र ही विवाह के गठबंधन में जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि हम दोनों में कुछ भी छुपा न रहे।’  प्रेमिका मुस्कुराते हुए बोली, ‘बिलकुल ठीक। पूछो जो पूछना है।’ प्रेमी : जानू, सबसे पहले मैं यह जानना चाहता हूं कि तुम्हारे कितने भाई बहन हैं? प्रेमिका ने कुछ सोचा और फिर उंगलियों पर गिनने के बाद बोली, ‘हम-लोग 47 भाई-बहन हैं।’ प्रेमी भौंचक्का रह गया, ‘47! क्या बात कर रही है। कह दो कि ये मजाक है!’ प्रेमिका : नहीं। मैं मजाक नहीं कर रही। हम 47 भाई-बहन ही हैं। प्रेमी पसीना पोंछते हुए बोला, ‘यकीन नहीं होता। खैर, यह बताओ, तुम्हारे घर कभी जनगणना वाले चेकिंग करने नहीं आए क्या?’ प्रेमिका ने पूरे इत्मीनान से जवाब दिया, ‘आए थे न। हमने दरवाजा खोला और अंदर झांका। उस वक्त हम सब भाई-बहन पढ़ रहे थे। उन्होंने कुछ पूछा ही नहीं, बस यह कह कर चले गए कि अरे यह तो कोचिंग सेंटर है।

कंजूस की बीवी हुई बीमार और पियक्कड़ों की फिल्में

महाकंजूस एक कंजूस की बीवी बहुत बीमार थी। घर में लाइट न होने की वजह से मोमबत्ती जलाकर कंजूस डॉक्टर को बुलाने गया, लेकिन आधे रास्ते से ही लौट आया। बीवी ने कराहते हुए पूछा, ‘ले आए डॉक्टर को?’ कंजूस ने जवाब दिया, ‘नहीं, जा रहा हूं अभी। मैं तो यह कहने आया था कि अगर तुम्हें लगे कि अब नहीं बचोगी तो मरने से पहले मोमबत्ती बुझा देना।’ सौरव कुमार, इंदौर ------------- पियक्कड़ों की फिल्में अगर पियक्कड़ों द्वारा फिल्में बनाई जातीं तो उन फिल्मों के नाम होते - ‘सोडा अकबर’, ‘रब ने पिला दी थोड़ी’, ‘रम दे बसंती।’ ‘बियर जारा’, ‘बेवड़ा जमीन पर’, ‘टल्ली सिक्स’, ‘रम मारो रम’, ‘मैंने ड्रिंक तुझको दिया’, ‘दारूदास’, ‘हम टुन्न’, ‘मैंने नीट क्यों पिया’, ‘पैग लिया तो चखना क्या’, ‘उल्टी कर दी आप ने’, ‘व्हिस्कियां’, ‘पीनेवाले बॉटलिया ले जाएंगे’ ‘व्हिस्की डोनर।

Friday, 17 July 2015

जब देसी पैंट के बारे में अंग्रेज ने किया INDIAN से एक सवाल

एक बार पायजामा पहने हुए एक भारतीय से अंग्रेज ने पूछा, "आपका यह देसी पैंट कितने दिन तक चलता है?' . . भारतीय ने जवाब दिया, "देखिए पहले एक साल तक मैं इसे पहनूंगा।फिर थोड़ा पुराना होने पर मेरी बीवी इससे मेरे बेटे के लिए हाफ पैंट बना देगी। . . फिर एक साल के बाद जब यह थोड़ा फट जाएगा तो मेरी बीवी उससे तकिए के कवर बना देगी।फिर जब कवर फटने लगेंगे तो बीवी उनसे सब्जी लाने के लिए थैला बना देगी। . . . थैला फटने पर उसे एक साल तक किचन की सफाई के कपड़े के रूप में इस्तेमाल करते हैं। फिर जब वह फट जाएगा तो उससे बाइक पोंछने लगते हैं।' . . अंग्रेज ने पूछा, "फिर एक साल तक बाइक साफ करते होगे?' भारतीय ने जवाब दिया, "नहीं, हमारे यहां बाइक इतनी नहीं चलती न!

शक करने वाली पत्नी के डर से हुआ पति का ऐसा हाल

एक शंका करने वाली पत्नी ने मायके से पति को फोन किया: "कहां हो तुम?" पति बोला :"घर पर ही हूं डार्लिंग" पत्नी:"घर पर हो तो मिक्सर चला कर सुनाओ" पति:"अभी लो घर्रर्रररर " पत्नी:"ओ के डार्लिंग बाय" दूसरे दिन फिर...... पत्नी का फोन आया: " कहां हो ?" पति :"अरे बाबा घर पर ही हूं।" पत्नी:"मिक्सर चला कर सुनाओ" पति:"अभी लो घर्रर्रररर " पत्नी:"ओ के डार्लिंग बाय" इस बार पत्नी घर पे सरप्राइस देने अचानक आकर देखती है की बेटा घर पर अकेला है? बेटे से पूछती है:"डैडी किधर हैं?" बेटा बोला :"पता नहीं कुछ दिनों से मिक्सर साथ लेकर घूम रहे हैं।

मुफ्त का खाना खाते पकड़े गए तो कह देना लड़की वाले है हम

पकाऊ चौका...  बेटा : मैं उससे‪ ‎प्यार‬ करता हूं और जल्द ही उसी से ‪शादी‬ करूंगा।  मां : लेकिन हमें अच्छे घर की ‪‎बहू‬ चाहिए।  बेटा : हां तो उसका घर कौन-सा नकली ‪सीमेंट‬ से बना है!  पत्नी : सुनो जी, जब आपने पहली बार घूंघट उठाया था तो आपको कैसा लगा था?  पति : मां कसम, मैं तो मर ही जाता अगर टीवी पर ‘आहट’ देखने की आदत नहीं होती!  छगन और मंगलू की खूब पिटाई हुई।  पर क्यों?  क्योंकि दोनों बर्थडे पार्टी में मुफ्त का खाना खाते पकड़े गए और कहने लगे, ‘हम लड़की वालों की तरफ से हैं।’  पति-पत्नी का झगड़ा हो गया और पति लगातार चिल्लाए जा रहा था।  पत्नी (गुस्से में पति से) : लिमिट में रहना सीखो, वर्ना में मेरा स्टेटस अपडेट करने जा रही हूं कि "मेरे पति को व्यापमं घोटाले की पूरी जानकारी है!  पति एकदम शांत। 

पप्पू को बीड़ी पीने की लत लग गई और अब हैं ये हाल !

पप्पू को बीड़ी पीने की लत लग गई। उसके पिताजी ने लत छुड़वाने के लिए बाबा रामदेव की योगा क्लास में भेजा। पप्पू अब पांव से भी बीड़ी पी लेता है। ---------- आधार कार्ड के बंद ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते। 5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया: ‘लगे रहो लाइन में सालों, मैं आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा!’…. .................. भला चोर  छगन : यार, पता है? कल मेरे घर में चोर घुस आया।  मंगलू : ओ तेरी! कुछ बचा या सब कुछ ले गया?  छगन : नहीं यार, उसे पैसे चाहिए थे?  मंगलू : फिर क्या हुआ?  छगन : फिर क्या यार, मैंने भी उसके साथ मिलकर पैसे खोजे?  मंगलू : कुछ मिला?  छगन : नहीं मिला, 100 रुपए उधार दे गया भला बंदा!

रात को सोते समय एक पत्नी रोज पति को समझाती थी

बदलने का अभियान संयोग से प्रेमी-प्रेमिका की शादी हो गई। अब वे पति-पत्नी थे। रात में सोते समय पत्नी रोज पति को समझाती थी कि देखो देर रात तक घूमा मत करो, ये बीड़ी-सिगरेट ठीक नहीं है,'' इसका सेवन मत करो। शराब पीना अच्छा नहीं है, इधर-उधर बेमतलब मत जाया करो, अपना काम किया करो, इस तरह के कपड़े मत पहना करो, ऐसे चला मत करो, वगैरह। रोज कुछ न कुछ समझाती और पति भी उसकी हर बात को मानता चला गया। वह अब कोई ऐसा काम नहीं करता था जो पत्नी को पसंद न हो। ऐसे चलता रहा। बड़ा सुखद जीवन चल पड़ा।   फिर पांच साल बाद एक दिन पत्नी ने कहा, ‘एक बात कहूं,' तुम बुरा तो नहीं मानोगे?’   पति ने कहा, ‘आज तक तुम्हारी किसी बात का बुरा माना है? सब बातें बिना कुछ कहे मान ली है। कहो जो कहना है।’ पत्नी बोली, ‘वो सब तो ठीक है लेकिन अब तुम पहले जैसे नहीं रहे!

फनमोल वचन: इस कदर प्यार भरी नजरों से देखा उस जालिम ने

भारत में ट्रकों और बसों को कंपनी चाहे कितना भी डिजाइनर बनाए, जब तक ट्रक मालिक उसके दोनों ओर दो आंखें नहीं बनवा देता, तब तक वह खूबसूरत नहीं मानी जाती।  अमित खरे *** इस कदर प्यार भरी नजरों से देखा उस जालिम ने, दिल तो गया ही, 10रुपए का समोसा भी नीचे गिर गया।  प्रमोद यादव *** एक रिसर्च के मुताबिक सुंदर लड़कियों को कम अक्ल‬ लड़के पसंद आते हैं। स्साला तभी सोचूं, अभी तक मेरी ‪ज़िंदगी में लड़की क्यों नही आई? हितेंद्र खुराना *** जिस प्रकार वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते और नदियां अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं, ठीक उसी प्रकार सरकारी स्कूलों के मास्टर अपने खुद के बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाते। अनुपम शाही *** बारिश न होने पर देवलोक में की गई शिकायत का जवाब आया है -कार्यालय बारिश विभाग, देवलोक। हमारा परमानेंट स्टॉक सिस्टम में खराबी के कारण शीतकाल में ही खत्म हो गया था, इसलिए नया स्टॉक आने तक हम पृथ्वी पर बारिश करने में असमर्थहैं, असुविधा के लिए खेद है!

लड़की ने लड़के से की चांद बनने की अटपटी फरमाइश

लड़की- क्या तुम मेरी जिंदगी में चांद बनना पसंद करोगे?  लड़का- हां...हां...जरूर!  लड़की- तो जितना दूर चांद है उतनी दूर भाग जाओ यहां से!  *** छगन (थानेदार से घबराते हुए) - मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी बीवी के सिर पर डंडा मारा है।  थानेदार- वह मर गई क्या?  छगन- नहीं,वह बच गई है,पर अब मेरी खैर नहीं।  *** अगर आपकी बीवी को भूत लग जाए, तो आप क्या करोगे?  मंगलू- मुझे क्या करना है? गलती भूत की है, खुद भुगतेगा।  *** लड़की- दादी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं।  दादी- बहानेमत बनाओ। मैं भी उसी रास्ते से रोज बाजार जाती हूं, मुझे तो कोई नहीं छेड़ता!  *** पिता- तुमने आजतक कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो?  बेटा- एक बार आपके सिर के नीचे तकिया लगया था। भूल गए?

जब मामी ने खुद एटीएम से पैसे निकालने की जिद की

एटीएम की समस्या  भांजा : अरे मामा आज गांव का एटीएम बंद क्यों है?  मामा : क्या बताऊं भांजे, तुम्हारी मामी बोली कि आज मैं खुद एटीएम से पैसा निकालूंगी।  भांजा : यह तो अच्छी बात है न मामा।  मामा : उस एटीएम की स्क्रीन पर लिखा नजर आया, 'एंटर योर पिन' और तेरी मामी अपने बालों वाला पिन फंसा आई है उसमें।  मानव सेन, ग्वालियर  ***  लेट सोशल वर्कर  विमान हादसे में एक नेता की मौत हो गई। इसके थोड़े दिनों बाद ही एक सोशल वर्कर को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी। दोनों एक दिन स्वर्ग में मिले।  नेता : आइए, आप जैसे सोशल वर्कर की यहां स्वर्ग में बहुत जरूरत थी। लेकिन आपको आने में इतनी देरी कैसे हो गई?  सोशल वर्कर : क्योंकि आप विमान से आए थे और मैं सरकारी बस से आया हूं। 

जब दामाद ने ससुर को बताई अपने दिल की हसरत


एक दिन ससुर जी ने अपने होने वाले दामाद से बड़े ही प्यार से पूछा -‘मेरी बेटी की जीवन नैया के खेवनहार! आपको शादी में चाहिए क्या-क्या उपहार। 
दामाद जी ने जुबान खोली ‘आपकी बेटी खुद लक्ष्मी है। फिर भी अगर आप इतनी जिद करते है तो हमें सिर्फ ‘टर चाहिए। 
ससुर जी ने बड़े अचंभे से पूछा- ‘बेटा ये टर क्या है। 
दामाद जी बोले -’टर यानी स्कूटर, रेफ्रीजरेटर, कंप्यूटर, जनरेटर, मोटर आदि आदि। 
यह सुनकर ससुर जी मुस्कुराए और फिर बोले- हम आते है तुम्हे पहनाने स्वेटर, फिर देतें है हम तुम्हे अपनी डाटर, जिसके हाथ में है हन्टर, जो बनवाएगी तुम से मटर-टमाटर, डाल कर तुम पर वाटर, तब तुम नजर आओगे जैसे होते हैं वेटर, अब बोलो क्या इरादे है मिस्टर। यह सुनकर भावी दामाद जी घबराए और ऐसे भागते नजर आए जैसे भागे हैलीकाप्टर।

फनमोल वचन: इस कदर प्यार भरी नजरों से देखा उस जालिम ने

भारत में ट्रकों और बसों को कंपनी चाहे कितना भी डिजाइनर बनाए, जब तक ट्रक मालिक उसके दोनों ओर दो आंखें नहीं बनवा देता, तब तक वह खूबसूरत नहीं मानी जाती।  अमित खरे *** इस कदर प्यार भरी नजरों से देखा उस जालिम ने, दिल तो गया ही, 10रुपए का समोसा भी नीचे गिर गया।  प्रमोद यादव *** एक रिसर्च के मुताबिक सुंदर लड़कियों को कम अक्ल‬ लड़के पसंद आते हैं। स्साला तभी सोचूं, अभी तक मेरी ‪ज़िंदगी में लड़की क्यों नही आई? हितेंद्र खुराना *** जिस प्रकार वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते और नदियां अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं, ठीक उसी प्रकार सरकारी स्कूलों के मास्टर अपने खुद के बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाते। अनुपम शाही *** बारिश न होने पर देवलोक में की गई शिकायत का जवाब आया है -कार्यालय बारिश विभाग, देवलोक। हमारा परमानेंट स्टॉक सिस्टम में खराबी के कारण शीतकाल में ही खत्म हो गया था, इसलिए नया स्टॉक आने तक हम पृथ्वी पर बारिश करने में असमर्थहैं, असुविधा के लिए खेद है!

संता के घर में आग लग गई

संता के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी काफी सामान जल गया।
एक ने पूछा- तुमने फायर ब्रिगेड को फोन क्यों नहीं किया?
संता- मैंने आठ बार मिसकॉल किया, उधर से जवाब ही नहीं आया।

Thursday, 16 July 2015

जब टीचर को मिला बच्चे की मां से ऐसा


टीचर ने बच्चे की मां के नाम नोट लिखकर भेजा - ‘कृपया बच्चे को नहला कर भेजा कीजिए।’
बच्चे की मां ने लिखा : कृपया पढ़ाने पर ध्यान दें, सूंघना छोड़ दीजिए।
***
गोलू : अंकल क्या आप जानते हैं कि सिगरेट पीने से उम्र कम होती है?
अंकल : मैं तो पिछले पचास साल से लगातार पी रहा हूं और इस वक्त मेरी उम्र सत्तर है।
गोलू : देखो हो गई न उम्र कम, अगर आप सिगरेट नहीं पीते तो इस वक्त आप नब्बे के होते!
***
पार्टी से रात को अनिल देर से घर गया। अगले दिन दोस्तों ने पूछा : बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
अनिल : नहीं, कुछ खास नहीं, ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे।

जब कंजूस बाप के अंतिम संस्कार के वक्त बेटों ने की हंसी-ठिठोली


कंजूस के बच्चे
एक कंजूस आदमी जिंदगी भर अपने बच्चों को कम से कम खर्च करने की हिदायतें देता रहा था। जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो उसके लड़के आपस में मशविरा करने लगे कि किस प्रकार पिता की इच्छा के अनुसार कम से कम खर्च में उनकी अंतिम यात्रा निपटाई जाए। 
एक ने कहा, "एंबुलेंस में ले जाया जाए।' 
दूसरे ने कहा, "नहीं, एंबुलेंस बहुत महंगी होगी। ठेलागाड़ी में ले चलते हैं।' 
तीसरे ने कहा, "क्यों साइकिल पर बांधकर ले चलें?' 
यह सब सुनकर कंजूस से रहा नहीं गया। उठकर बोला, "कुछ मत करो, मेरा कुर्ता और जूते ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा!' 

आधी रात को पत्नी ने पति को जगाया तब पति का दिमाग चकराया

अचानक रात को 2 बजे पत्नी ने पति को नींद से जगाया . पत्नी : " फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं " ?? . पति : " माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम " !! . पत्नी : " फिल्म "दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे" में काजोल का क्या नाम था " ?? . पति : " सिमरन " !! . पत्नी : 2004 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने कितने रन बनाये थे? .  पति : 89 रन वो भी मात्र 38 बालों पर. . पत्नी : " सामने वाले फ्लैट में आई कविता को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है " ?? . पति : " दो महीने " . " लेकिन तुम ये सब क्यूँ पूछ रही हो " ?? . पत्नी : " आज मेरा बर्थडे था 

यदि हकीकत में बुरी नजर वाले का मुंह काला हो जाता तो क्या होता

'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला'  . . . आप यकीन मानिए यदि हकीकत में ऐसा ही होता तो अब तक हमारा देश  'वेस्ट इंडीज' बन गया होता... ............. ऊंट के मुंह में जीरा... ऊंट को अगर किसी ने जीरा खाते हुए देखा हो ना तो मुझे फोटो लाकर देना स्साला बरसों से सुनता आ रहा हूं बेचारे ने जीरा तो क्या कभी जीरे की छोंक लगी दाल भी नहीं चखी होगी। .... दिमाग का दही कर दिया... अगर वाकई में दिमाग का दही होता तो दही वाले दुकान बंद करके सड़कों पर भीख मांग रहे होते। क्योंकि जब भी घर की औरतों को लस्सी बनाने के लिए दही की जरूरत होती तो वो अपने पति के दिमाग का दही करके मुफ्त में ही काम चला लेतीं। ............................................. आपके मुंह में घी शक्कर.... घी-शक्कर से काम चल जाता ना तो क्या बात थी... किसी खुशी के मौके पर कभी ऑफिस या कॉलेज में ट्राई करके दिखिए सारे दोस्त मुफ्त में आपको आगरा छोड़कर ना आ जाएं तो मेरा नाम पलट देना।

जब घर में घुस आए चोर को बुढ़िया ने सुनाई एक कहानी

रात को घर में एक चोर घुसा। कमरे का दरवाजा खोला, तो पास के कमरे में ही एक बूढ़ी औरत सो रही थी। खटपट से उसकी आंख खुल गई। चोर ने घबरा कर देखा तो वह लेटे लेटे बोली '' बेटा, तुम देखने से किसी अच्छे घर के लगते हो, लगता है किसी परेशानी से मजबूर होकर इस रास्ते पर लग गए हो। चलो कोई बात नहीं। अलमारी के तीसरे बक्से में एक तिजोरी है। इसमें का सारा माल तुम चुपचाप ले जाना। मगर पहले मेरे पास आकर बैठो, मैंने अभी-अभी एक ख्वाब देखा है। वह सुनकर जरा मुझे इसका मतलब तो बता दो।" चोर उस बूढ़ी औरत की रहमदिली से बड़ा अभिभूत हुआ और चुपचाप उसके पास जाकर बैठ गया। बुढ़िया ने अपना सपना सुनाना शुरु किया  ''बेटा, मैंने देखा कि मैं एक रेगिस्तान में खो गइ हूं। ऐसे में एक चील मेरे पास आई और उसने 3 बार जोर जोर से बोला अभिलाष!  अभिलाष!  अभिलाष !!! बस फिर ख्वाब खत्म हो गया और मेरी आंख खुल गई। जरा बताओ तो इसका क्या मतलब हुई?'' चोर सोच में पड़ गया। इतने में बराबर वाले कमरे से बुढ़िया का नौजवान बेटा अभिलाष अपना नाम ज़ोर ज़ोर से सुनकर उठ गया और अंदर आकर चोर की जमकर धुनाई कर दी। बुढ़िया बोली ''बस करो अब यह अपने किए की सजा भुगत चुका।" चोर बोला, "नहीं- नहीं ! मुझे और कूटो , स्सालों!....ताकि मुझे आगे याद रहे कि मैं चोर हूं, सपनों का मतलब बताने वाला नहीं।

घर में सांप देखा तो मेवालाल जी शोर मचाते घर से बाहर भागे

दो दुश्मन
मेवालाल जी के घर में सांप घुस आया। सांप देखा तो मेवालाल जी शोर मचाते घर से बाहर भागे। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। मेवालाल जी का पड़ोसी रामफल हाथ में लाठी लेकर सांप को मारने उनके घर में घुस गया। रामफल के अंदर जाते ही मेवालाल जी ने कुंडी बाहर से लगा दी। कारण पछने पर उन्होंने पड़ोसियों को बताया, ‘अंदर दो दश्मु न हैं, दोनों में से एक तो मरेगा ही!’
..................
 
फेरी वाला : चाकू-छुरियां तेज करवा लो।
छगन : क्यों भाई, अक्ल भी तेज करते हो क्या?
फेरी वाला : क्यों नहीं, हो तो ले आइए।
***
 
बेटा (नेता पिता से) : पिता जी नेताओं के कपड़ों का रंग सफेद क्यों होता है?
पिता : बेटा ताकि दल बदलने पर भी कपड़े न बदलने पड़ें।

जब टीचर को मिला बच्चे की मां से ऐसा


टीचर ने बच्चे की मां के नाम नोट लिखकर भेजा - ‘कृपया बच्चे को नहला कर भेजा कीजिए।’
बच्चे की मां ने लिखा : कृपया पढ़ाने पर ध्यान दें, सूंघना छोड़ दीजिए।
***
गोलू : अंकल क्या आप जानते हैं कि सिगरेट पीने से उम्र कम होती है?
अंकल : मैं तो पिछले पचास साल से लगातार पी रहा हूं और इस वक्त मेरी उम्र सत्तर है।
गोलू : देखो हो गई न उम्र कम, अगर आप सिगरेट नहीं पीते तो इस वक्त आप नब्बे के होते!
***
पार्टी से रात को अनिल देर से घर गया। अगले दिन दोस्तों ने पूछा : बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
अनिल : नहीं, कुछ खास नहीं, ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे।

दामादों की ससुराल दौरे से जुड़ी आवश्यक जानकारी


दामाद कृपया ध्यान दें.. 
सभी माननीय दामादों की ससुराल दौरे से जुड़ी आवश्यक जानकारी जनहित में जारी। 
पहली बार : पुड़ी, 2 सब्जी, चिकन या मटन (दामाद जी की इच्छानुसार), फिश फ्राई, रायता, सलाद, मिठाई और अंत में जबरदस्ती दो मिठाई। 
दूसरी बार : पुड़ी, एक सब्जी, चिकन (बिना दामाद जी को पूछे), गोभी फ्राई, सलाद, एक मिठाई। 
तीसरी बार : पराठा-सब्जी, भिंडी फ्राई, प्याज-टमाटर काटकर और थोड़ा-सा हलवा। 
चौथी बार : रोटी, आलू की भुजिया सब्जी, प्याज-टमाटर काट कर और खाना परोसते हुए पूछा जाएगा कि चिकन बनाएं क्या? 
पांचवी बार : जल्दी में लगते हैं, खाना भी खाएंगे क्या? 
छठी बार : अरे बाद में बैठिए, पहले मुन्नू को स्कूल छोड़ आएंगे और लौटते समय सब्जी लेते आना, फिर खाना बनेगा। 

चीयर लीडर्स पर बैन नहीं लगा इस बात की मनी खुशी

शुक्र है चीयर लीडर्स पर बैन नहीं किया। मैं तो घबरा ही गया था। थैंक गॉड। 
सुमंत सिंह 
*** 
अब डर है कहीं भारतीय राजनीति से प्रेरित होकर CSK और RR मिलकर गठबंधन करके नई टीम ना बना लें, "मिलेजुले किंग्स XI'
@AaadiVaashi
*** 
अगर IPL में सारी टीम बैन हो गईं फिर
इश्क में खाली हैं हम, तुम कुछ काम दो, सुनके बोले वो ये कि आलू छील दो जरा... @LOLwa 
*** 
मां : लड़की वाले आ रहे हैं। मैं : लेकिन हमारी थिंकिंग नहीं मिलती। मां : थिंकिंग तो हमारी भी नहीं मिलती, फिर भी रखा है तुझे 27 साल से।
@EngineeRoholic
 
चेन्नई सुपरकिंग्स पर बैन लगने के बाद एक राष्ट्रीय संकट गहरा गया है। अब सुरेश रैना अच्छा प्रदर्शन कहां करेंगे? हरिओम यादव 
*** 
नासा ने प्लूटो ग्रह की तस्वीरें भेजीं हैं। जूमइन करने पर पता चला कुछ बांग्लादेशी बैनर, बोर्ड लिए खड़े थे जिसपे लिखा था वो नो बॉल नहीं थी! 
राहुल जैन 
*** 
रोज दो बाल्टी कपड़े धोने की तकलीफ को मिटाने के लिए मैंने शादी कर ली। अब 6 बाल्टी कपड़े रोज धोता हूं। 
शाश्वत मिश्रा 
*** 
प्लूटो की तस्वीर में एक दिल की आकृति नजर आ रही है। अच्छा हुआ नासा वाले वहां गए, हमारे यहां से कोई जाता तो उस दिल में तीर भोंक के आ जाता। 

लड़की ने लड़के से की चांद बनने की अटपटी फरमाइश

लड़की- क्या तुम मेरी जिंदगी में चांद बनना पसंद करोगे? 
लड़का- हां...हां...जरूर! 
लड़की- तो जितना दूर चांद है उतनी दूर भाग जाओ यहां से! 
***
छगन (थानेदार से घबराते हुए) - मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने अपनी बीवी के सिर पर डंडा मारा है। 
थानेदार- वह मर गई क्या? 
छगन- नहीं,वह बच गई है,पर अब मेरी खैर नहीं। 
***
अगर आपकी बीवी को भूत लग जाए, तो आप क्या करोगे? 
मंगलू- मुझे क्या करना है? गलती भूत की है, खुद भुगतेगा। 
***
लड़की- दादी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं। 
दादी- बहानेमत बनाओ। मैं भी उसी रास्ते से रोज बाजार जाती हूं, मुझे तो कोई नहीं छेड़ता! 
***
पिता- तुमने आजतक कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो? 
बेटा- एक बार आपके सिर के नीचे तकिया लगया था। भूल गए? 

ऐसे लड़कियों को देखना बंद करो

जीतो संता से: ऐसे लड़कियों को देखना बंद करो,
अब तुम शादी-शुदा हो.
संता: माना कि मैं डायट पर हूं,
तो क्या मैं मीनू कार्ड भी नही देख सकता?

हमारी लड़की क्या कि‍ताबें फाड़ देगी

लडके वाले - हमें लड़की पसंद है।
लड़की वाले - तो फिर शादी कब करनी है ?
लडके वाले - पर हमारा लड़का अभी पढ़ाई कर रहा है।
लड़की वाले - तो हमारी लड़की क्या कि‍ताबें फाड़ देगी ?

संता के घर में आग लग गई

संता के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी काफी सामान जल गया।
एक ने पूछा- तुमने फायर ब्रिगेड को फोन क्यों नहीं किया?
संता- मैंने आठ बार मिसकॉल किया, उधर से जवाब ही नहीं आया।

Tuesday, 14 July 2015

व्यापमं घोटाले पर पोस्ट लिख रहे लोगों को नहीं मालूम ‘व्यापमं का फुलफॉर्म

नवाज शरीफ मोदी जी से मिलने के बाद जैसे ही पाकिस्तान पहुंचे, प्रेस कॉन्फ्रेंस  बुलाकर कहा, "मित्रो... काला धन जरूर आएगा!’ हर जोक के नीचे "मार्केट में नया आया है’ और हर पहेली के नीचे "ये आईएएस में पूछा गया था’ लिखने वालों का नाम व्यापमं की लिस्ट में डाल देना चाहिए!  हम उस देश के वासी हैं जहां सड़कों पर U-Turn कम और नेताओं की जुबान पर ज्यादा पाया जाता है!  मुझे गर्मी का मौसम अच्छा लगता है। बगैर मेहनत के पसीना निकलता है और लोग मेहनती समझते हैं!    अगर भारतीय टीम ऐसे ही खेलती रही तो वह दिन दूर नहीं, जब बरमूडा की टीम खुद का प्रदर्शन सुधारने के लिए भारत को दौरे पर बुलाया करेगी।  आजकल वाट्सएप पर लोग ऐसे-ऐसे घरेलू उपचार और नुस्खे फॉरवर्ड करते हैं कि कोई डॉक्टर इन्हें पढ़ ले तो उसे अपने डॉक्टर होने पर ही शक होने लगेगा।  व्यापमं घोटाले पर वे लोग भी पोस्ट लिख रहे हैं जिन्हें ‘व्यापमं' का फुलफॉर्म भी नहीं मालूम।  शाहिद कपूर ने तो इतने गुपचुप शादी कर ली मानो शादी ना होकर उनकी कोई फ़िल्म रिलीज हो।

मुझे तो 2G में यू-ट्यूब पर वीडियो चलाने की आदत है

पकाऊ चौका  महिला : हवन करवाना है।  पंडित : क्या बेटी की शादी नहीं हो रही है?  महिला : नहीं, आजकल फेसबुक पर उसकी फोटो पर लाइक और कमेंट्स नहीं आ रहे हैं।    गर्लफ्रेंड : मैं जब तुम्हें इंतजार करवाती हूं मिलने के लिए तो तुम्हें बुरा तो नहीं लगता?  बॉयफ्रेंड : नहीं मुझे तो वैसे भी 2G में यू-ट्यूब पर वीडियो चलाने की आदत है।    ऑफिस से आते ही छगन ने बीवी कि आंखों पर हाथ रखे और पूछा, ‘बताओ कौन?’  बीवी : रामू!  छगन (गुस्से में) : मै हूं.. रामू नहीं!  बीवी : मैं तो बोल रही थी कि रामू पानी ले आओ, साहब आ गए!    इंग्लिश टीचर (गोलू से) : गोलू बताओ वॉवल्स (ए, ई, आई, ओ, यू) की खोज किसने की?  गोलू : ‘गोलमाल' में तुषार कपूर ने।

टॉयलेट में हर आधे घंटे में एक बाल्टी पानी डालना, ठीक हो जाएगा ब्लॉक

प्लम्बर का इलाज  एक डॉक्टर की रात को अचानक नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बाथरूम पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। उसने अपनी पत्नी से कहा, ‘मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।’ पत्नी ने टोका, ‘तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे तो मत बुलाओ।’  डॉक्टर : मैं तो बुलाऊंगा, हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाए।  उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने का कहा, तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, ‘अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं आ सकते?’  रात को 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे ब्लॉक बाथरूम दिखाया। प्लम्बर बाहर गया तो उसने देखा कि वहां कुछ गोलियां पड़ी थीं। उसने दो गोलियां उठाईं, टॉयलेट में डालीं और डॉक्टर से कहा, ‘हर आधे घंटे के बाद एक-एक बाल्टी पानी डालते रहना। अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल करना। हो सकता है कि एण्डोस्कोपी करना पड़े। लाइए मेरी फीस 2000 रुपए।

मेवालाल ने तुरंत चादर खींची और बोला, ‘देखो, मैं एक ऊपर ये दो नीचे

चाय का चक्कर  सुबह के 11 बजे अत्यंत बुजुर्ग ससुर ने आवाज दी, "बहू अभी तक चाय नहीं दी?’ बहू को मालूम था कि वे सवेरे 9 बजे ही चाय पी चुके हैं, फिर भी बोली, "जी अभी लाई पापा जी।’ बहू चाय ले आई, ससुर ने चाय पी ली। बहू ने खाली कप उठाया कि तभी ससुर जी फिर बोले, ‘आज चाय देर से क्यों दी?’  बहू : जी भूल गई थी।  ससुर जी : हां तो अब कप में चाय लिए खड़ी क्यों हो। ये चाय दो न मुझे।    आधा टिकट कंजूस मेवालाल अपने दोनों जवान लड़कों के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। टीटी को आता देख उसने दोनों लड़कों को सीट के नीचे छुपाया और उन पर चादर डालकर, आराम से बैठ गया।  टीटी : हां भाईसाहब टिकट दिखाओ।  मेवालाल : लो बाबूजी।  टीटी : अरे भाईसाहब यह तो आधा टिकट है।  मेवालाल : आधा मतलब?  टीटी : एक बटा दो।  मेवालाल : मतलब?  टीटी : एक ऊपर, दो नीचे।  मेवालाल ने तुरंत चादर खींची और बोला, ‘देखो, मैं एक ऊपर ये दो नीचे!

जब कंजूस मेवालाल ने कर दी बच्चे की जमकर पिटाई

पकाऊ तिकड़ी...  पड़ोसी : बच्चे को क्यों पीट रहे हो?  कंजूस मेवालाल : नालायक से कहा था, एक सीढ़ी छोड़कर चढ़ना, चप्पल कम घिसेगी। ये दो सीढ़ी छोड़कर चढ़ा और पायजामा फाड़ लाया।  मकसूद अली  ***  छगन ने डॉक्टर को रात में तीन बजे फोन किया।  छगन (डॉक्टर से) : डॉक्टर मुझे नींद न आने की बीमारी है।  डॉक्टर (गुस्स में) : अरे तो इसे फैला क्यों रहे हो?  गोविंद गुप्ता, इंदौर  टीचर : तुम्हारे घर में सबसे छोटा कौन है?  मोनू : मेरे पापा।  टीचर : वो कैसे?  मोनू : वो मम्मी की सारी बातें मानते हैं

जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है!

एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर, यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता हूं। मेरा इलाज कीजिए, नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।' डॉक्टर ने कहा, "तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताए अनुसार लिया, तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।'  मरीज : पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी?  डॉक्टर : सौ रुपए प्रति मुलाकात। आदमी गरीब था इसलिए फिर आने का कहकर चला गया। लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला, "क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आए?' मनोचिकित्सक ने पूछा।  "सौ रुपए प्रति मुलाकात में इलाज कैसे करवाऊं? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रुपए में कर दिया', आदमी ने जवाब दिया।  डॉक्टर : अच्छा! वह कैसे?  मरीज : दरअसल वह एक कारपेंटर है, उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रुपए प्रति पाए के हिसाब से काट दिए।

पप्पू को बीड़ी पीने की लत लग गई और अब हैं ये हाल

पप्पू को बीड़ी पीने की लत लग गई। उसके पिताजी ने लत छुड़वाने के लिए बाबा रामदेव की योगा क्लास में भेजा। पप्पू अब पांव से भी बीड़ी पी लेता है। ---------- आधार कार्ड के बंद ऑफिस के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते। 5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया: ‘लगे रहो लाइन में सालों, मैं आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा!’…. .................. भला चोर  छगन : यार, पता है? कल मेरे घर में चोर घुस आया।  मंगलू : ओ तेरी! कुछ बचा या सब कुछ ले गया?  छगन : नहीं यार, उसे पैसे चाहिए थे?  मंगलू : फिर क्या हुआ?  छगन : फिर क्या यार, मैंने भी उसके साथ मिलकर पैसे खोजे?  मंगलू : कुछ मिला?  छगन : नहीं मिला, 100 रुपए उधार दे गया भला बंदा! 

दुआएं या बद्दुआएं? सदा चमकते रहो- आज उसके सिर पर एक भी बाल नहीं हैं

छगन की दुआओं का असर-  राजू को दुआ दी "सदा मुस्कुराते रहो'- आज वह पागलखाने में है।  मोनू को दुआ दी "सब तेरे इशारे पर चलें'- आज वह ट्रैफिक हवलदार है।  रामू को दुआ दी "तुम्हारी जिंदगी में फूल खिलते रहें'- आज वह स्कूल में माली है।  बबलू को दुआ दी "सदा चमकते रहो'- आज उसके सिर पर एक भी बाल नहीं हैं।  पिंकी को दुआ दी "दूसरों के दुःख-दर्द दूर करो'- आज वह हॉस्पिटल में नर्स है  उसका इरादा अब आप सबके लिए दुआ करने का है, अगर कुछ खास दुआ करनी हो तो बता दीजिए!  ------------ डॉक्टर से वसूली  एक डॉक्टर ने नया क्लिनिक खोला और बाहर लिखवा दिया, "हमारी फीस 500 रुपए है और अगर हम इलाज ना कर पाएं तो 2,000 रुपए देंगे।' मंगलू ने सोचा अच्छा मौका है 2000 रुपए कमाने का। वह क्लिनिक गया और डॉक्टर से बोला, "डॉक्टर मेरी जीभ को कोई स्वाद महसूस नहीं हो रहा।' डॉक्टर ने नर्स को आवाज दी, '22 नंबर बॉक्स में से एक चम्मच भर के देना।' डॉक्टर ने मंगलू को दवा पिला दी। मंगलू चिल्लाया, 'यह तो बहुत कड़वी है।' डॉक्टर बोला, 'बधाई हो, आपकी जीभ का स्वाद वापस गया।' और मंगलू 500 रुपए देने पड़े। पैसे वसूलने के लिए वह फिर डॉक्टर के पास पहुंचकर बोला, "डॉक्टर, मेरी याददाश्त चली गई है।' डॉक्टर ने नर्स को आवाज दी, '22 नंबर बॉक्स में से एक चम्मच देना।' कड़वी दवाई के डर से मंगलू बोला, 'पर वह तो जीभ की बीमारी के लिए थी न?' डॉक्टर बोला, 'बधाई हो आपकी याददाश्त वापस गई है।

जीजू की जासूसी

लड़की की शादी के बाद वह पहली बार अपनी सहेली से मिलने जाती है। जब वे आपस में बात कर रही होती हैं तो शादीशुदा लड़की कहती है -
मुझे मेरे पति पर शक है। वो रोज अपने मोबाइल से चिपके रहते हैं। फेसबुक तो उनकी जिंदगी है। कभी छोड़ते ही नहीं। हर वक्त ऑनलाइन रहते हैं। मुझे शक है कि वो जरूर बाहर किसी चुड़ैल से मिलते हैं।
सहेली: ओह माई गॉड, अब तुम क्या करोगी? तुम्हारी तो जिंदगी बर्बाद हो गई।
लड़की: नहीं रे पगली, ऐसा भी नहीं है।
सहेली: तुम्हारा शक सही है या गलत, ये कैसे जानोगी?
लड़की: करना क्या है, मैं आज ही मेरे पांचों बॉयफ्रेंड तुम्हारे जीजू के पीछे लगा देती हूं।

ऐसे लड़कियों को देखना बंद करो

जीतो संता से: ऐसे लड़कियों को देखना बंद करो,
अब तुम शादी-शुदा हो.
संता: माना कि मैं डायट पर हूं,
तो क्या मैं मीनू कार्ड भी नही देख सकता?

Friday, 10 July 2015

तुम्हारे भाग्य में सात लड़कियां लिखी हैं

ज्योतिषी (एक युवक से)- तुम्हारे भाग्य में सात लड़कियां लिखी हैं,
युवक – खुशी से उछलकर बोला- अरे वाह…
फिर तो बहुत मजा आएगा.
ज्योतिषी- ज्यादा खुश मत हो,
उसमें एक बीवी और 6 तुम्हारी बेटियां होंगी.

संस्कारी बहू की खुल गई पोल

मंडप में दुल्हन को सिर झुकाए बैठी देख एक बुजुर्ग महिला बोली-
बहू कितनी सुशील और संस्कारी है! जब से बैठी है, सिर नीचे किए हुए है। एक बार भी नजरें उठा कर नहीं देखी।
तभी पीछे से आवाज आई-
मांजी, दुल्हन वाॅट्सएप पर बिजी है।

नशा हर गम को भुला देता है बहन

शराबी: दरवाजे पे दस्तक देता है ?
उसकी बीवी दरवाजा खोलती है।
शराबी:-कौन हैं आप?
बीवी:- मुझे भूल गए।
शराबी:- नशा हर गम को भुला देता है बहन।

रात को इस काम के बाद नहीं दिखती भूतनी

गर्लफ्रेंड- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
.
.
ब्वॉयफ्रेंड- नहीं...।
.
.
गर्लफ्रेंड- ऐसा क्यों?
.
.
ब्वॉयफ्रेंड- क्योंकि मैं सोने से पहले हनुमान चालीसा पढ़ता हूं।

पत्नी का प्यार

पत्नी जब मायके जाती है और फिर जब पति कि याद आती है तो कैसे रोमांटिक मैसेज भेजती है...
मेरी मोहब्ब्त को अपने दिल में ढूंढ लेना,
और हां, आंटे को अच्छी तरह गूंथ लेना!
मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं;
प्याज काटते वक्त बिलकुल रोना नहीं!
मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है;
थोड़ी देर और पकाओ आलू अभी कच्चा है!
मिलकर फिर खुशियों को बांटना है;
टमाटर जरा बारीक ही काटना है!
लोग हमारी मोहब्ब्त से जल न जाएं;
चावल टाइम पे देख लेना कहीं गल न जाएं!
कैसी लगी हमारी ग़जल बता देना;
नमक कम लगे तो और मिला लेना!

 
biz.