शराबी पति और उसकी पत्नी... एक आदमी एक खुली सड़क पर बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था, तभी पुलिस वाले ने उसे रोक दिया और गाड़ी से बाहर आने को कहा, "क्या आपको इस बात का एहसास है कि आप 60 kmph क्षेत्र में 90 kmph की रफ़्तार से गाड़ी चला रहे हैं आपने स्पीड लिमिट के नियम को तोड़ा है।" गाड़ी वाले ने कहा, "सर ऐसा कभी नहीं हो सकता मैंने कोई स्पीड लिमिट का नियम नहीं तोड़ा है मैं तो धीरे से गाड़ी चला रहा था।" गाड़ी के अन्दर से उसकी पत्नी ने कहा, "आप ने तोड़ा है, मैं कब से आपसे कह रही हूं कि गाड़ी की स्पीड कम रखो।" पुलिस वाले ने कहा, "मैंने एक चीज और नोट की कि तुमने सीट बेल्ट भी नहीं पहन रखी थी, जब तुमने मुझे देखा, तब तुमने इसे बांधा।" आदमी बोला, "नहीं सर ये सच नहीं है, मैं हमेशा ही सीट बेल्ट पहनता हूं।" अन्दर से पत्नी ने कहा, नहीं मैं तुम्हें हमेशा कहती हूं कि बेल्ट पहन लो पर तुम नहीं पहनते। गाड़ी वाले ने गुस्से में गाली देते हुए कहा, "क्या तुम थोड़ी देर के लिए अपना फटा हुआ मुंह बंद नहीं रख सकती।" पुलिसवाला उस आदमी के पत्नी के प्रति ऐसे व्यवहार को देखकर चकित रह गया, इसलिए वो उसकी पत्नी की तरफ घूम गया और पूछने लगा," मैडम क्या आपके साथ हमेशा ये ऐसा ही व्यवहार करते हैं?" उसकी पत्नी ने कहा ने कहा, "जी अक्सर तो नहीं! पर सर जब ये शराब पी लेते हैं तभी ऐसे हो जाते हैं।
Wednesday, 29 July 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment