एटीएम की समस्या भांजा : अरे मामा आज गांव का एटीएम बंद क्यों है? मामा : क्या बताऊं भांजे, तुम्हारी मामी बोली कि आज मैं खुद एटीएम से पैसा निकालूंगी। भांजा : यह तो अच्छी बात है न मामा। मामा : उस एटीएम की स्क्रीन पर लिखा नजर आया, 'एंटर योर पिन' और तेरी मामी अपने बालों वाला पिन फंसा आई है उसमें। मानव सेन, ग्वालियर *** लेट सोशल वर्कर विमान हादसे में एक नेता की मौत हो गई। इसके थोड़े दिनों बाद ही एक सोशल वर्कर को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी। दोनों एक दिन स्वर्ग में मिले। नेता : आइए, आप जैसे सोशल वर्कर की यहां स्वर्ग में बहुत जरूरत थी। लेकिन आपको आने में इतनी देरी कैसे हो गई? सोशल वर्कर : क्योंकि आप विमान से आए थे और मैं सरकारी बस से आया हूं।
Friday, 17 July 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment