मौन व्रत रखो महिला : पंडितजी मेरे घर में सुख शांति नहीं रहती, मेरे पति हमेशा मुझसे लड़ते रहते हैं, कोई उपाय बताएं... क्या करूं जिससे मेरी समस्या का हल हो जाए....कौन सा व्रत करूं... पंडित : एक ही उपाय है अगर तुम कर सको तो... महिला : कौन सा उपाय पंडितजी आप बता के तो देखिए... पंडित : बेटी मौन व्रत रखो। विनोद बेलानी ----------- एक मां अपने 5 साल के बच्चे का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो- स्टूडियो लेकर गई। फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला, बेटा, मेरी तरफ देखो... इस कैमरे से अभी एक सफेद कबूतर निकलेगा। बच्चा (एकदम से) : ओ अंकल, फोकस एडजस्ट करो, जाहिलों जैसी बातें मत करो। और हां, पोर्ट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ, आईएसओ 200 के अंदर रखना। हाई रिजोल्यूशन में आनी चाहिए फोटो, फेसबुक और वाट्सएप पर अपलोड करनी है, वरना पैसे नहीं मिलेंगे। बड़े आए, 'कबूतर' निकालने वाले। ऐसी बच्चों जैसी बातें अपनी उम्र के लोगों से ही किया करो।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment