एक बार अमेरिका, चीन और भारत की पुलिस में शर्त लगी कि किसकी पुलिस सबसे ज्यादा काबिल है? तीनों देशों के पुलिस अधिकारी अपनी-अपनी तारीफ कर रहे थे।
सबने तय किया कि इस बात का फैसला करने के लिए एक प्रतियोगिता होनी चाहिए। इसके लिए एक कुत्ता लाया गया और उसे जंगल में छुपा दिया।
अमेरिका वाले ने अपनी पुलिस को हुक्म दिया, जंगल में जाओ और कुत्ते को ढूंढ़कर लाओ। अमेरिकी पुलिस जंगल में गई और आधे घंटे में ही कुत्ता ढूंढ़ लाई।
इस पर चीनी अधिकारी बोला, इसमें कौनसी बड़ी बात है? हम भी कुत्ता ढूंढ़ सकते हैं।
कुत्ते को एक बार फिर जंगल में छुपा दिया और चीनी पुलिस उसे तलाशने गई। करीब एक घंटे बाद उन्होंने कुत्ता ढूंढ़ लिया।
अब इंडियन पुलिस की बारी थी। एक पुलिसकर्मी बोला, इसमें कौनसी बड़ी बात है? कुत्ता जंगल में छुपाओ, हम अभी पकड़ लाते हैं।
कुत्ता छुपा दिया गया और इंडियन पुलिस उसे ढूंढ़ने गई। दो दिन बीत गए लेकिन न पुलिस आई और न खोया हुआ कुत्ता।
इसलिए अमेरिकी और चीनी पुलिस को बड़ी चिंता हुई। दोनों ने साथ मिलकर ढूंढ़ना शुरू कर दिया। ढूंढ़ते-ढूंढ़ते वे जंगल में गए।
वहां इंडियन पुलिस एक बंदर को उल्टा लटका, डंडों से पीटकर कह रही थी - कबूल कर कि तू कुत्ता है।
0 comments:
Post a Comment