पाक वैज्ञानिक ए.क्यू. खान ने अब्दुल कलाम को साधारण वैज्ञानिक कहा है। इसके बाद वो फिर से पहली पाकिस्तानी गियर वाली साइकिल बनाने के मिशन में लग गए। @UltimateBakloli ---------------- कुछ लड़कियां इतनी लिपस्टिक लगाती हैं कि पीती तो पानी हैं और गले से नीचे रूहआफजा उतरता है। @Funny_Deol ------------------- जिस हिसाब से केजरीवाल बैनर्स और FM रेडियो पर बोल रहे हैं, मोदीजी कहीं खुद आकर ये ना बोल दें कि ‘भाई प्लीज मुझे भी काम करने दे। मेरी सरकार भी अच्छा काम कर रही है!’ प्रवीण कुमार राजभर ....................... ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया कि स्लमडॉग मिलिनेयर वाली हीरोइन फ्रीडा प्रिंटो उनका फोन नहीं उठा रहीं। शायद ‘बैंग-बैंग’ देखने के बाद फ्रीडा को आया गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ! व्यंगिस्तान ...................... पुराने जमाने में इंसान के धैर्य की परीक्षा विपत्ति के समय होती थी। आजकल स्मार्ट फोन में नेटवर्क ना आने पर हो जाती है। श्रुति सेठ .................. एक सरकारी बैंक का कर्मचारी लंच के लिए गया और एक घंटे बाद वापस आया। मैंने आश्चर्यचकित होकर कारण पूछा तो वह बोला, ‘आज मेरा उपवास है न!’ @Ra_Bies ..................... मैं : मम्मी मुझे नए जूते चाहिए। मां (मेरे पैदा होने से लेकर अब तक के सारे जूते निकालकर) : और इनका क्या करें? कितने जूते लेने हैं तुम्हें?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment