Sunday, 9 August 2015

जरूर पढ़ें, ये पूरा इंटरव्यू आपको हंसा-हंसा कर दोहरा कर देगा

एक नवयुवक आईएएस का इंटरव्यू देने गया। उससे पूछा गया भारत को आजादी कब मिली? . उसने कहा "प्रयास तो काफी पहले शुरू हो गए थे पर सफलता 1947 में मिली।" . फिर उससे पूछा गया, "हमें आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभाई ?" . वह बोला, "इसमें कई लोगों का योगदान रहा, किसका नाम बताऊं? . . यदि किसी एक का नाम लेता हूं तो अन्य के साथ अन्याय होगा।" . . "क्या भ्रष्टाचार हमारे देश का सबसे बड़ा दुश्मन है?" . "इस बारे में शोध चल रहा है। सही उत्तर मैं तभी दे पाऊंगा जब रिपोर्ट देख लूं।" . इंटरव्यू बोर्ड इस नवयुवक के बेहतरीन उत्तरों से बेहद खुश हुआ। . उन्होंने नवयुवक को जाने को कहा, पर यह हिदायत दी कि वह बाहर बैठे अन्य उम्मीदवारों को ये प्रश्न न बताए, क्योंकि वे यही प्रश्न उनसे भी पूछेंगे। . जब नवयुवक बाहर आया तो अन्य उम्मीदवारों ने उससे पूछा कि उससे क्या प्रश्न पूछे गए हैं। . उसने बताने से इन्कार कर दिया। . तब पप्पू ने कहा कि यदि प्रश्न नहीं बता सकते तो उत्तर ही बता दो। नवयुवक ने उत्तर बता दिए। . . अब पप्पू गया इंटरव्यू देने। . इंटरव्यू बोर्ड ने उससे पूछा . "आपकी जन्मतिथि क्या है?" . पप्पू-" प्रयास तो काफी पहले शुरू हो गए थे पर सफलता 1947 में मिली।"  . इंटरव्यू बोर्ड वाले कन्फ्यूज हो गए। उन्होंने अगला प्रश्न दागा, ."आपके पिताजी का नाम क्या है?" .. पप्पू-"इसमें कई लोगों का योगदान रहा, किसका नाम बताऊं? यदि किसी एक का नाम लेता हूं तो अन्य के साथ अन्याय होगा।"  . बोर्ड वाले हक्के बक्के रह गए। उन्होंने कहा, "क्या तुम पागल हो गए हो?" . पप्पू-"इस बारे में शोध चल रहा है। सही उत्तर मैं तभी दे पाऊंगा जब रिपोर्ट देख लूंगा......

Unknown

Author & Editor

Has laoreet percipitur ad. Vide interesset in mei, no his legimus verterem. Et nostrum imperdiet appellantur usu, mnesarchum referrentur id vim.

0 comments:

Post a Comment

 
biz.