पति : जब तुम मायके गई थी तब कुछ चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने मुझे बहुत पीटा। पत्नी : तो तुमने शोर क्यों नहीं मचाया? पति : मैं तुम्हारी तरह डरता नहीं जो चिल्लाऊं। फारुक खत्री, विदिशा -------------------- लड़की (प्यार से) : कितना अच्छा मौसम है। चलो न हम कहीं लॉन्ग ड्राइव पर चलते हैं। लड़का : ठीक है, पेट्रोल तू डलवा देना आज। लड़की : वैसे छोड़ो क्या करेंगे जा कर। यहीं कहीं पकौड़े खा लेते हैं। शुभम नायक, भोपाल ----------------------- पत्नी (पति से) : मेरे जन्मदिन पर आपकी ओर से मुझे ब्लैकबेरी या एप्पल चाहिए। पति : अरे पगली अभी केले और आलूबुखारे का सीजन चल रहा है, पहले वो तो खा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment